Search

 
 
 

गढ़वा : पुणे में काम करने गए युवक का पहुंचा शव, कुंआ में स्नान करने के दौरान हुआ था हादसा

 
Garwha : जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र से पुणे में काम करने गए युवक का शव गांव पहुँचते ही परिजनों के चीत्कार से कोहराम मच गया. बता दें कि अरसली उतरी पंचायत के झुमरी टोला निवासी राजा कुमार पुणे के वाल्वद में दो माह पूर्व बिल्डर में काम करने गया था. शनिवार को स्नान करने के दौरान कच्चा कुआं में गिरने से मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया. ठेकेदार ने शव को एंबुलेंस से घर भिजवाया. शव पहुँचते ही गांव में परिजनों के चीत्कार से कोहराम मच गया. गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. सिंदुरिया पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक, पूर्व मुखिया श्यामसुंदर गुप्ता, तासबीन अंसारी, आलमगीर अंसारी, शंभु सेठ, उदय गुप्ता, आत्मानंद विश्वकर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाया. इसे भी पढ़ें–सिमडेगा">https://lagatar.in/people-of-ramrekhadham-are-struggling-with-the-problem-of-water/">सिमडेगा

: पानी की समस्या से जूझ रहे हैं रामरेखाधाम के लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही