Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वाः मंत्री ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Garhwa: गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ईद के मौके पर इस्लाम धर्मावलंबियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान शनिवार को मंत्री ठाकुर ने उचरी मस्जिद, ईदगाह, गढ़वा मदरसा आदि स्थानों पर पहुंच कर लोगों से गले मिले एवं उन्हें ईद की मुबारकबाद दी तत्पश्चात मंत्री ठाकुर गुरदी, बेलचंपा, प्रतापपुर, पतसा, संग्रह खुर्द, फरठिया, दरमी, गिदहा, चमरही, संग्रहे कला, पचफेड़ी, टिकुलडीहा, दलेली आदि गांवों में कई लोगों के घर जाकर भी ईद की मुबारकबाद देते हुए दावत में शामिल हुए. इसे पढ़ें- JSSC">https://lagatar.in/jssc-released-exam-calendar-for-10-competitive-exams/">JSSC

ने जारी किया 10 प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए एक्जाम कैलेंडर
मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि ईद उल फितर इस्लाम धर्मावलंबियों का बहुत बड़ा त्यौहार है. यह त्यौहार आपसी भाईचारा एवं सद्भावना का प्रतीक है. इस दिन सभी लोग आपसी गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाकर प्रेम का संदेश देते हैं. मंत्री ने कहा कि ईद रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है. ईद उल फितर के साथ ही रोजे खत्म हो जाते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है. सुबह की नमाज से इसकी शुरुआत हो जाती है. इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, रमजान के दौरान पाक मन से रोजे रखने वालों और नमाज अदा करने वालों के अल्लाह सारे गुनाह माफ कर देता है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-22-apr-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।22 APR।।चौकीदार की गोली मारकर हत्या।।पानी के लिए मारामारी।।सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायी जा रही ईद।।बिहारशरीफ: झोपड़ी में ब्लास्ट।।मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई-राहुल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
मंत्री ने कहा कि इस्लामिक मान्यता के अनुसार, रमजान महीने के अंत में ही पहली बार कुरान आई थी. मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ. माना जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी. इस जीत की खुशी में उन्होंने सबका मुंह मीठा करवाया था. इसी दिन को मीठी ईदी या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, गुरुदत्त , कंचन साहू, मनोज झा, दिलीप गुप्ता, सीओ मयंक भूषण, पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही