Search

 
 
 

गढ़वा : ऑटो में सवार व्‍यक्ति का गला रेता, आरोपी गिरफ्तार

 
Garhwa : गढ़वा के मेराल में ऑटो में बैठे अमानुल्लाह अंसारी का एक अज्ञात शख्‍स ने गला रेत द‍िया. घटना को अंजाम देकर आरोपी ऑटो से कूदकर भागने लगा, जिसे लोगों के सहयोग से पुल‍िस ने धर दबोचा. आरोपी को ह‍िरासत में लेकर पुलिस मेराल थाना ले गई, जहां उससे ऐसा करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है. वहीं घायल अमानुल्‍लाह को तुरंत सीएसची में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथम‍िक उपचार के बाद उसे गढ़वा सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :  आश्रित">https://lagatar.in/dependent-has-no-right-to-appoint-on-compassionate-grounds-concession-supreme-court/">आश्रित

को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति अधिकार नहीं, रियायत : सुप्रीम कोर्ट
घायल अमानुल्‍लाह (45 वर्ष) गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के चरका पत्थर गांव के स्वर्गीय सुलेमान अंसारी का बेटा है. वह छत्तीसगढ़ से अपने गांव लौट रहा था. गढ़वा से मेराल के लिए ऑटो में अन्‍य सवारियों के साथ वह भी बैठ गया. बगल में बैठे अनजान व्यक्ति ने मेराल थाना से 1 किलोमीटर पहले नेनुआ मोड़ के समीप धारदार चाकू से उसके गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और ऑटो से उतरकर भागने लगा. घटना के संबंध में मेराल थानेदार नीतीश कुमार ने बताया कि हमला करने वाले से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के दुबे मरहटीया का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/two-days-break-on-bharat-jodi-yatra-sonia-will-reach-karnataka-today-will-join-on-6th-october/">भारत

जोड़ो यात्रा पर दो दिन का ब्रेक, सोनिया पहुंचीं कर्नाटक, 6 अक्टूबर को शामिल होंगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही