Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या होगी दूर, लगाये गये सात नये ट्रांसफार्मर

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar  Garhwa :  गढ़वा जिले में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य काफी तेज गति से किया जा रहा है. अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की समस्या दूर हो जाएगी. गढ़वा विधायक व झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से जिले के विभिन्न प्रखंडों में सात नये ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं.

गढ़वा जिले का एक- एक घर बिजली की रोशनी से रोशन होगा

जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर ने बताया कि मेराल प्रखंड के शेराशाम गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफर्मर लगाया गया है. साथ ही भवनाथपुर प्रखंड के अरसली गांव में 63 केवीए का, गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा गांव में 63 केवी का,  टीकुलडीहा के पंचरूपिया टोला में 63 केवीए का, गढ़वा के चिरौंजिया मोड़ पर 200 केवीए का, कोरवाडीह गांव में 100 केवीए का तथा गढ़वा के ही अरंगी नावाडीह में 25 केवीए का नया ट्रांसफर्मर लगाया गया है. साथ ही यहां एडिशनल वर्क करते हुए नया पोल, तार आदि भी लगाये गये हैं. विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर पूरे जिले के प्रत्येक गांव एवं टोला में निर्बाध बिजली पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. इस दिशा में काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है. बहुत जल्द ही गढ़वा जिले का एक- एक घर बिजली की रोशनी से रोशन होगा. जिन गांवों में ट्रांसफर्मर लगाया गया, वहां के ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर का प्रति आभार व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-on-the-spot-settlement-of-many-cases-on-thana-diwas/">गढ़वा

: थाना दिवस पर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही