Search

 
 
 

गढ़वा : ट्रक ने युवक को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

 
Garhwa : गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के भंवरी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने बाजार कर वापस लौट रहे गोला राम, पिता सीबाहू राम को कुचल दिया. अस्पताल में युवक की मौत हो गई. रंका थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मृतक गोदरमाना बाजार करके वापस घर लौट रहा था, इसी क्रम में ट्रक ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया. ग्रामीणों की मदद से सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला के रामानुजगंज अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई. रंका पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-kamal-bhushan-and-accountant-murder-case-both-accused-chaibasa-and-sahibganj-jail-shift/">रांचीः

कमल भूषण और अकाउंटेंट हत्या मामला, दोनों आरोपी चाईबासा और साहिबगंज जेल शिफ्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही