Search

 
 
 

गढ़वा: पीड़ित ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

 
Garhwa:  जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर निवासी छोटन सिंह खरवार ने थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. छोटन सिंह खरवार ने आवेदन में बताया, "मैं 19 जुलाई को खरौंधी थाना के खोखा गांव में खेती करवाने गया हुआ था. मुझे 22 जुलाई को फ़ोन से सूचना मिला कि सूर्यकांत कुमार, सीताराम साह, सूरज खरवार, राजेश सिंह, गोलू सिंह, बोदार सिंह, सभी भवनाथपुर निवासी और दो अन्य जिसका नाम मालूम नही है, जोर जबरजस्ती मेरे खेत में लगे फसल अरहर और तिल को कुदाल, गैता से खुदाई कर को बर्बाद कर दिया. जब मना किया तो वे लोग नहीं माने और धमकी देने लगे. छोटन सिंह जो कहेंगे नही होगा, उसे हम बर्बाद कर देंगे. जब हम आए तो उनलोग को मना किया तो वे जान मारने की नीयत से मुझे दौड़ाने लगे. मैं किसी तरह वहाँ से जान बचाकर भागा." इसे भी पढ़ें-नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-congratulations-to-draupadi-murmu-the-elected-15th-president-of-india-at-dav-gua/">नोवामुंडी

: डीएवी गुवा में भारत के निर्वाचित 15वें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई बधाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही