Search

 
 
 

गढ़वा : डायन बता महिला को पीटा, कपड़े फाड़े, वार्ड सदस्य समेत दो को जेल

 
Garhwa : गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अधौरा से डायन-बिसाही के आरोप में मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला को डायन बता कर उसके कपड़े फाड़कर रोड पर दौड़ाकर पीटा गया. मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-tejashwi-yadav-now-said-the-most-difficult-thing-is-to-give-a-job/">बिहार

: तेजस्वी यादव अब बोले- सबसे मुश्किल काम है नौकरी देना
घटना के संबंध में अधौरा निवासी महिला लीलावती देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि 5 सितंबर को लगभग 9 बजे रात में एका-एक अमरनाथ उरांव, सुचिता देवी, जितेंद्र उरांव, शोभी उरांव, उमेश उरांव, फूलो देवी, सोनवा देवी, पिंटू उरांव, सुरेन्द्र उरांव, मुनि उरांव, अर्जुन उरांव घर में घुसकर डायन कहकर लाठी-डंडा से मारपीट करना शुरू कर दिए. इस दौरान साड़ी और कपड़े फाड़ दिए और एक लॉकेट और एक छुछिया भी लूट कर ले गए. इस दौरान दो नाबालिग बच्ची को भी नहीं छोड़ा, उनके साथ भी मारपीट की. महिला के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए वार्ड सदस्य अमरनाथ उरांव एवं उमेश उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-police-encounter-with-the-squad-of-naxalite-misir-besra-a-reward-of-one-crore-in-chaibasa-demolished-the-bunker/">BREAKING

: चाईबासा में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बंकर को किया ध्वस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही