Search

 
 
 

गढ़वा: पिस्टल की नोक पर घर में चोरी, जेवरात लेकर फरार

 
Garhwa: शहर के टंडवा मोहल्ला में बुधवार देर रात चोरी की घटना हुई. चोरी काशी प्रसाद गुप्ता के घर हुई. चोरों ने पिस्टल की नोक पर 15 हजार रुपए नकद, एक बलेनो कार व लाखों रुपए की जेवर चोरी कर चलते बने. घटना की सूचना काशी प्रसाद ने गढ़वा थाने को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. मामले की जानकारी ली. वहीं काशी प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात तीन लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई. थाने में दिये आवेदन में बताया कि घर के सभी सदस्य सो रहे थे. रात को लगभग डेढ़ बजे तीन अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे. उन्होंने पिस्टल की नोक पर लोगों से आलमीरा की चाबी छीन ली. उसके बाद आलमीरा में रखे 15 हजार रुपए ले लिये. इसके अलावा आलमीरा से सोने के जेवरात ले लिये. इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी ले गये. दो मोबाइल फोन को पटक कर तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/before-modis-visit-the-party-engaged-in-increasing-the-bjp-in-santhal-hundreds-of-people-took-membership/">पीएम

मोदी के दौरे से पहले संथाल में कुनबा बढ़ाने में जुटी बीजेपी

जेवरात के साथ कार भी ले गये चोर

चोर जेवरात के साथ बलेनो कार भी ले गये. बाद में गढ़वा पुलिस ने चैनपुर से कार को जब्त कर लिया और थाने ले आई. इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा की टंडवा मोहल्ला निवासी काशी प्रसाद के घर में देर रात चोरी की घटना घटी है. चोरों ने पैसा, जेवर और कार की चोरी की थी. इसमें पुलिस ने कार को पलामू जिले के चैनपुर से बरामद किया. पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-dsp-pramod-mishra-filed-a-petition-in-the-high-court/">रूपा

तिर्की मामला : DYSP प्रमोद मिश्रा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही