Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद, पुलिस ने आरोपी को थाना से छोड़ा

Advertisement
Advertisement
Garhwa: रंका थाना क्षेत्र के दौनादाग गांव में एक घर से चोरों ने लाखों की जेवरात और नकद रूपये उड़ा ले गये. चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई. ग्रामीणों ने चोरों को पकड़कर रंका थाना को सुपूर्द कर दिया लेकिन रंका थाना पुलिस ने चोरी की घटना के अंजाम देने वाले चोरों को थाने से ही छोड़ दिया. भुक्तभोगी अजय प्रसाद ने कहा कि 7 मार्च की रात में मेरे घर चोरी हुई. लाखों से ज़्यादा सामान चोर उड़ा ले गये. आनन-फ़ानन में घटना की जानकारी रंका थाना को दी गयी. उसके बाद रंका थाना मेरे घर आई और जाँच पड़ताल भी की. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ले गई और ग्रामीणों की मदद से चोरों को पकड़कर थाना को सुपूर्त किया गया लेकिन पुलिस ने चोर को छोड़ दिया. इसे भी पढ़ें-PMAY">https://lagatar.in/pmay-u-78209-houses-will-be-completed-by-spending-rs-325-crore/">PMAY

(U): 325 करोड़ खर्च कर कंप्लीट किये जाएंगे 78209 आवास
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-13-at-14.59.14_970b7478-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

पुलिस के रवैये पर उठे सवाल

भुक्तभोगी ने जब पुलिस से पूछा कि चोर को क्यों छोड़ दिया गया तो थाना प्रभारी ने कहा कि चोर के घर से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है. इसलिए उसे छोड़ दिया गया. भुक्तभोगी अजय प्रसाद ने सवाल उठाया कि क्या सभी चोर, चोरी के सामान घर में रखते हैं क्या? वही भुक्तभोगी ने वरीय पुलिस अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है. इधर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने कहा कि मामले में हर पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें-CM">https://lagatar.in/delegation-of-bengali-yuva-manch-charitable-trust-met-cm-champai/">CM

चंपाई से मिला बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही