Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वाः 11KVA वायर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

Garhwa: जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र के चपलसी से तिहारो एवं चपलसी हरता तिहारो 6 किलोमीटर 11 केवी केबल के तार की चोरी मामले तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया भंडरिया थाना क्षेत्र के हरता से तिहारो चपलसी जंगल में 11 केवी केवल तार लगाया गया था. बारिश होने के कारण तार गिरने की सूचना विद्युत विभाग को प्राप्त हुई थी, विद्युत विभाग ने तार को ठीक करने के लिए संवेदक को अधिकृत किया. जब घटनास्थल का संवेदक के द्वारा जायजा लिया गया तो वहां पर 11 केवी का केबल वायर नहीं पाकर संवेदक ने कनीय अभियंता दीपक कुजूर को जानकारी दी, और बताया कि तार चोरी हो गई है. कनीय अभियंता दीपक कुजूर ने भंडरिया थाना में संवेदक के साथ इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की, जिसके आलोक में भंडरिया थाना कांड संख्या 16/23 दिनांक 7 अप्रैल 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें- पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-babulal-marandi-gave-a-call-to-go-to-ranchi/">पूर्व

सीएम बाबूलाल मरांडी ने किया रांची चलने का आह्वान
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही