Search

 
 
 

गढ़वा : तेज आंधी में बांस की झाड़ में दबकर तीन की मौत, जेसीबी के सहारे निकाले गये शव

 
Arun Kumar  Garhwa :  गढ़वा में रविवार को उस समय मातम पसर गया जब तीन लोगों की मौत बांस से दबकर हो गयी.जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी चलने लगी. इस दौरान हल्की बारिश भी होने लगी. गढ़वा शहर थाना क्षेत्र के महुलिया से सटे बरवाही गांव में आंधी और बारिश से बचने के लिए मछली मार रहे एक अधेड़ समेत तीन लोग बांस की झाड़ के नीचे छिप गये. आंधी इतनी तेज थी कि बांस का झाड़ जड़ से उखड़ गया, जिससे तीनों इसकी चपेट में आ गए और उसमें फंसकर उनकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-murder-accused-roaming-freely-police-are-pasting-advertisements/">धनबाद

: खुलेआम घूम रहे हत्या के आरोपी, पुलिस चिपका रही है इश्तेहार

जेसीबी के सहारे बांस में फंसे युवकों के शव निकाले गये

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/224.jpg"

alt=" गढ़वा : तेज आंधी में बांस की झाड़ में दबकर तीन की मौत, जेसीबी के सहारे निकाले गये शव " width="600" height="400" /> घटना के कुछ देर बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई. सूचना मिलने पर प्रशासन को लोग पहुंचे और जेसीबी के सहारे बांस में फंसे युवकों के शव को एक-एक कर निकाला गया. सभी की पहचान हो गयी है. सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हो गए. मौके पर चीख पुकार मची हुई है. घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा के एसडीपीओ अवध यादव, बीडीओ कुमुद झा, सीओ मयंक भूषण सहित सदर थाना के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, एसआई अभिमन्यु सिंह दलबल के साथ पहुंचे और बांस में फंसे लोगों के शव को जेसीबी से बाहर निकालने में जुट गए. इसे भी पढ़ें-पटना:">https://lagatar.in/patna-4-children-drowned-in-ganga-bodies-of-two-recovered-2/">पटना:

गंगा में 4 बच्चे डूबे, दो के शव बरामद 

पूर्व सांसद घूरन राम मौके पर पहुंचे

सूचना मिलने पर पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम मौके पर पहुंच गए. घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के बरवाही गांव की है.गांव के तीन लोग राजेंद्र भुइयां (55 वर्ष), फेकन भुइयां (42 वर्ष ) और मैनेजर भुइयां (43 वर्ष) शंकर टोला स्थित खखूनी बांध में मछली मार रहे थे. गढ़वा सदर प्रखंड के बीडीओ कुमुद झा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद मुआवजा दिया जायेगा.  मौके पर उपस्थित  पूर्व सांसद घुरण राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी,भाजपा नेता जवाहर पासवान, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष रितेश चौबे, भाजपा नेता   अरविंद धर दुबे, मुखिया निवास राम, झामुमो नेता अभिषेक धर दुबे, गुंजन धर दुबे और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही