Search

 
 
 

गढ़वा : तीन जुआरी गिरफ्तार, 71 हजार रूपये बरामद

 
Bhavnathpur, Garhwa:  थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने गुप्त सूचना पर एचपी गैस गोदाम के पीछे एक निर्माणाधीन मकान में अवैध तरीके से जुआ खेलने के दौरान तीन जुआरियों को पकड़ा. पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 71 हजार 100 रुपये नगद, चार पैकेट तास के पत्ते और मोबाइल फोन को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. पकड़े गए जुआरियो में खरौंधी के सुधीर जायसवाल, भवनाथपुर बाजार निवासी आनंद साह व चपरी निवासी अमलेश साह का नाम शामिल है. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर एचपी गैस गोदाम के पीछे एक बाउंड्री में छापामारी की गई, जहां पर आधा दर्जन जुआरी जुआ खेलते पकड़े गए. जुआरियों के पास से नगद राशि 71,100 रुपये ज़ब्त किया गया. मौके से तीन जुआरियो को हिरासत में लेते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. जबकि अन्य जुआरी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-illegal-liquor-worth-rs-50-lakh-seized-accused-arrested/">पलामू

: 50 लाख रूपये की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही