Search

 
 
 

गढ़वा : बाइक से तीन लाख रुपये बरामद

 
Meral, Garhwa: आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी टीम ने गुरुवार देर शाम वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक बाइक से तीन लाख रुपये जब्त किए गए हैं. उक्त राशि सीओ यशवंत नायक तथा थाना प्रभारी विष्णु कांत के नेतृत्व में मेराल थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार युवक के पास से बरामद किया गया है. इस संबंध में सीओ ने बताया कि बरामद किया गया पैसा मेराल के सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता का है. प्रशासन द्वारा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान पचास हजार से अधिक नगद राशि लेकर चलना मनाही है. उक्त बरामद राशि को प्रशासन द्वारा गढ़वा ट्रेजरी में जमा कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र अपने सीएसपी में लेनदेन करने के बाद बचा हुआ पैसा मेराल बस स्टैंड स्थित अपने सीएसपी से पूर्वारा टोला अपने घर जा रहा था, इसी दौरान प्रशासन द्वारा जांच में उक्त राशि को जब्त किया गया. इसे भी पढ़ें-अविनाश">https://lagatar.in/avinash-kumar-gets-additional-charge-of-chief-local-commissioner/">अविनाश

कुमार को मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही