Search

 
 
 

गढ़वा :  अवैध लकड़ी लोड पिकअप वैन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 
Garhwa : रंका में गढ़वा-अम्बिकापुर मार्ग पर पुलिस ने अवैध लकड़ी लोड पिकअप वैन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. रंका थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा को गुप्त सूचना मिली थी कि रंका की ओर से गढ़वा की ओर एक पिकअप वैन जाने वाली है, जिसमें अवैध सखुआ लकड़ी लोड है. एनएच-343 गश्त कर रहे सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने तत्परता दिखाते हुए अवैध लकड़ी लोड पिकअप वैन को पकड़ा. वैन में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में रंका थाना में मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया. वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई. पुलिस सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार का कहना है कि लंबे समय से लकड़ी तस्करी का धंधा इन लोगों के द्वारा किया जा रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तस्करों को दबोच लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1-45.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-court-refuses-to-grant-bail-sahebganjs-mining-businessman-krishna-saha/">रांची

: साहेबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा को बेल देने से ED कोर्ट का इंकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही