Search

 
 
 

गढ़वा :अनुमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में तीन टीमें चयनित

 
Garhwa : खेलो झारखंड 2023 के तहत अनुमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे की अध्यक्षता में राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में इसका आयोजन हुआ. इसका विधिवत उद्घाटन बॉल पर किक मारकर रंभा चौबे ने किया. प्रतियोगिता में रंका के स्त्रोतन्त उच्च विद्यालय बान्दू-चुतरू की बालिकाओं ने चिनिया के बालिकाओं को 2-0 से पराजित कर दिया. वहीं अंडर 14 बालक वर्ग में रंका प्रखंड के बरदरी की टीम 3-0 से विजयी हुई. जबकि बालक वर्ग में अंडर 17 में बडगड की टीम 1-0 से जीती. इसे भी पढ़ें :विधानसभा">https://lagatar.in/saryu-rai-wrote-a-letter-to-the-cm-regarding-misleading-answers-and-hiding-facts-in-the-vidhansabha/">विधानसभा

में भ्रामक उत्तर और तथ्य छुपाने को लेकर सरयू राय ने सीएम को लिखा पत्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/26rc_m_223_26072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

“खेल से बच्चे अनुशासन सीखते हैं”

कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र नाथ उपाध्याय, नितेश कुमार वर्मा, अजय मिंज, राजपाल तिर्की तथा संजय प्रसाद गुप्ता ने किया. इस मौके पर रंका के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन करता है. उन्हें शिक्षित करने के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक क्षमता की वृद्धि करता रहता है. वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने कहा कि बच्चे खेल से अनुशासन सीखते हैं. सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता बच्चों की शारीरिक विकास में सहायक है. प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका शमशाद आलम, विजय सिंह, नीलकंठ सिंह, उपेंद्र राम, राजपाल तिर्की ने निभाई. मौके पर दयानंद प्रजापति, प्रभु दयाल प्रजापति, महेंद्र गुप्ता, नीरज कुमार, परवेज आलम खान सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/26rc_m_224_26072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-naushad-alam-ansari-was-made-the-police-captain-of-sahibganj/">साहिबगंज

: नौशाद आलम अंसारी साहिबगंज के पुलिस कप्तान बनाए गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही