Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: सब्जी खरीद रहे लोगों को ट्रैक्टर ने रौंदा, घटना स्थल पर महिला की मौत, 3 घायल

Garhwa : गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित नाहर चौक के पास गुरुवार की देर शाम एक ट्रैक्टर ने सब्जी ले रहे लोगों को रौंदा दिया. जिससे एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक महिला की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी सुजीत दुबे की पत्नी कविता देवी के रुप में हुई है. जबकि घायलों की पहचान राजे देवी, नागेंद्र नाथ दुबे व सीमा मिश्रा के रुप में हुई हैं. सभी घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजे देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.
घटना को लेकर बताया जा रहा कि गढ़वा से चिनिया की ओर जा रही ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर नहर चौक पर सब्जी खरीद रही महिलाओं को अपनी चेपट में ले लिया. गंभीर हालत में कविता देवी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी.
इसे भी पढ़ें: रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ats-will-expose-gangster-aman-srivastava-seeks-15-day-remand-from-court/">रांची:

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से राज उगलवायेगी ATS, कोर्ट से मांगी 15 दिनों की रिमांड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही