Search

 
 
 

गढव़ा : महिला लखपति योजना के लिए दिया गया प्रशिक्षण

 
Garhwa: भारत सरकार की महिला लखपति योजना हेतु नगर उंटारी प्रखंड में 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें बिशुनपुरा एवं नगर उंटारी के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 40 सीआरपीएस को महिला लखपति योजना के लिए प्रशिक्षण दिया गया. कार्यशाला में सीआरपीएस को लखपति महिला योजना के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही कार्यक्रम के लक्ष्य जो इस वर्ष पूरा करना है, उसकी जानकारी साझा की गई. साथ ही सारे सीआरपीएस को संकल्प दिलाया गया कि वो लक्ष्य के अलावा खुद से हर वर्ष कम से कम 10 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ कर लखपति बनायेंगे. बताया गया कि वर्तमान में वार्षिक आय 60 से 80 हजार के आस पास वाले महिला किसान को चिन्हित कर लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता है. ताकि वे जल्द ही लखपति के श्रेणी में शामिल हो जायें. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/former-dhanbad-ssp-sanjeev-kumar-was-the-leader-of-coal-thieves-dhullu-mahato/">धनबाद

के पूर्व एसएसपी संजीव कुमार थे कोयला चोरों के सरदार :  ढुल्लू महतो
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/05rc_m_71_05012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

लखपति बनाने के लिए लक्ष्य किया गया है निर्धारित

जिन महिलाओं की पहले से ही वार्षिक आय एक लाख से अधिक है, उन्हें 1.5 से 2 लाख तक कैसे पहुंचना है उसकी भी जानकारी दी गई. इस कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जेएसएलपीएस के एफटीसी अनुज सिंह और रंजन कुमार शामिल थे. जिला में डेवलपमेंट पार्टनर के रूप में कार्यरत TRI से राम कुमार, प्रदान से सुदीप्ता कुमार साहा एवं पीरामल फाउंडेशन से कामेश कुमार शामिल थे. उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा लखपति किसान बनाने हेतु झारखंड राज्य को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1,91,258 महिला किसान का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके तहत गढ़वा जिला को इस वित्तीय वर्ष में 8764 लक्ष्य आवंटित है. इसे भी पढ़ें-धोनी">https://lagatar.in/dhoni-filed-a-case-against-his-friend-rs-15-crore-fraud-case-hearing-was-held-in-ranchi-civil-court/">धोनी

को दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, दर्ज केस पर रांची सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही