Search

 
 
 

गढ़वा : पीठासीन पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 
प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश Garhwa: लोकसभा चुनाव को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है. आरके गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय, गढ़वा में दो पालियों में कुल 1148 पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर, अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो और जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया. डीसी ने प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उपायुक्त ने पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस बार सभी मतदानकर्मियों को मतदान केंद्र पर जाना है. कलस्टर की व्यवस्था इस बार नहीं है. इसलिए आज सभी को पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लेना आवश्यक है, ताकि मतदान सुगमतापूर्वक संपन्न कराया जा सके. प्रशिक्षण सत्र के दौरान ही डाक मतपत्र कोषांग द्वारा चुनाव कार्य में लगने वाले कर्मियों को फॉर्म 12, चुनाव ड्यूटी का पत्र तथा फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति दी गयी ताकि ऐसे कर्मी भी चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अपना वोट दे सकें. वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह अपर समाहर्ता ने बताया कि 28 मार्च को प्रथम मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा जबकि दिनांक 30 मार्च को द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा 01 अप्रैल 2024 तृतीय मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित है. 2 अप्रैल को महिला मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराना निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें-फिल्म">https://lagatar.in/ranchis-vivek-has-given-music-in-the-film-the-lost-girl/">फिल्म

“द लॉस्ट गर्ल” में रांची के विवेक ने दिया है संगीत, कहानी करेगी रोमांचित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही