Search

 
 
 

गढ़वाः अलग-अलग घटना में घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

 
Garhwa: बरडीहा थाना क्षेत्र के सरस्वतीया गांव निवासी स्व. महेश यादव की पत्नी भगमनती कुंवर मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. दूसरी घटना गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के पतीला गांव निवासी दिलीप राम की पत्नी बिंदा देवी सिर पर ईंट गिरने से घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि बिंदा देवी अपने घर के पास बैठी हुई थी, इसी दौरान बच्चे ने छत के ऊपर से ईंट गिरा दिया. इससे उसका सिर फूट गया. घटना के बाद परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-should-take-advantage-of-the-welfare-schemes-of-the-state-government-lakhi-soren/">धनबाद

: राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण- लखी सोरेन
वहीं तीसरी घटना कांडी थाना क्षेत्र के चोका गांव निवासी गरीबा महतो के पुत्र रमेश महतो को सांप ने डंस लिया. इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार को बारिश हुई थी. इसके बाद रमेश महतो अपने बीहन बाली खेत में पानी बंद कर रहा था. इसी दौरान सांप ने उसे हाथ में डंस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़ें- अपूर्ण">https://lagatar.in/it-is-wrong-to-give-the-responsibility-of-triple-test-to-the-incomplete-state-backward-commission-deepak-prakash/">अपूर्ण

राज्य पिछड़ा आयोग को ट्रिपल टेस्ट की जिम्मेवारी देना गलत : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही