Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : रंका अनुमंडल मुख्यालय में शान से लहराया तिरंगा

Advertisement
Advertisement

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Garhwa : 75 वां गणतंत्र दिवस रंका अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. झंडोत्तोलन का कार्यक्रम 8:40 से रंका अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय से प्रारंभ हुआ. 10:35 बजे प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया. इसके अलावे विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया. 8:50 पर अनुमंडल पुलिस कार्यालय में रंका पुलिस निरीक्षक राम जी महतो ने झंडोत्तोलन किया. जबकि 9:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप ने झंडा फहराया. अनुमंडल अधिवक्ता संघ कार्यालय में रेवती रमन सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशजद अंसारी ने झंडोत्तोलन किया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन एनिमा बेक, राजमाता गुंजेश्वरी महाविद्यालय में पदेन अध्यक्ष सह रंका एसडीओ रुद्र प्रताप तथा रंका प्रखंड संसाधन केंद्र में रंभा चौबे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और रंका थाना परिसर में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में राम जी महतो, पूर्वी एवं पश्चिमी वन पर क्षेत्र कार्यालय में रेंजर गोपाल चंद्रा और प्रखंड परिसर में उपसमाहर्ता प्रमेश कुमार कुशवाहा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया. इसके बाद राजकीय कृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में रवींद्र कुमार सिंह ,धीरज कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया, संजय प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिंह तथा सुनील माली की अगुवाई में विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया, जिसमें अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के छात्राओं ने भाग लिया. 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में पंकज सिंह, अजय कुमार, कृष्ण कुमार, क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं 100मी. बालिका वर्ग में निक्की कुमारी, प्रियंका कुमारी, आसरती कुमारी ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया. 100 मीटर बालक पर सीनियर ग्रुप में रवि किशन, अभिषेक कुमार, गोविंद उरांव ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि मेंढक दौड़ में शकलैन अंसारी प्रथम, विकास विश्वकर्मा द्वितीय, राजा कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में विशाल पटेल प्रथम, शहीद राजा द्वितीय और पंकज कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में काजल कुमारी प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय और रश्मि कुमारी को तृतीय स्थान मिला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-38.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गणित प्रतियोगिता में अध्ययन कुमार सिंह को प्रथम स्थान, हंसराज को द्वितीय स्थान और अभय कुमार को तृतीय स्थान मिला. फुटबॉल प्रतियोगिता में समर्थ विद्यालय सीनियर ग्रुप को मैन ऑफ द मैच दिया गया. जबकि क्रिकेट में रंका फील्ड इलेवन 14 रनों से विजयी रहा. सभी विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया, राजमाता गुंजेश्वरी महाविद्यालय के प्राचार्य भारत लाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार माली, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रोहिणी रमन सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक कुलदीप ठाकुर, खेल समिति के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, ललित राम सहित अन्य लोगों ने मेडल और मोमेंटम देकर छात्राओं को सम्मानित किया. इस अवसर पर सोनी कुमार मधेशिया, बालाजी पांडेय, अमरेंद्र कुमार, मोहित कुमार, राकेश कुमार रवि, राकेश कुमार चंद्रवंशी अनमोल चौबे सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-warns/">अमन

साहू गिरोह के मयंक सिंह की चेतावनी, पतरातू डैम से हरिहरपुर तक जमीन की नहीं होगी खरीद-बिक्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही