Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: संदिग्ध हालत में ट्रक चालक का शव बरामद

Garhwa: गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के गोदरमना में ट्रक चालक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. चालक का शव ट्रक के केविन में पाया गया. मृतक की पहचान सीताराम जयवत के रुप में हुई है. जो महाराष्ट्र के बुलढाणा के देउगांवराजा थाना क्षेत्र के पांगरी गांव का रहने वाला था. वह एस ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता था. वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक छतीसगढ़ से गंतव्य की ओर जा रहा था. इस दौरान ट्रक चालक गोदरमना में गाड़ी खड़ा कर उसी में सो रहा था. काफी देर तक ट्रक वहां खड़ा रहा. जिसके बाद लोगों ने ट्रक में झांककर देखा तो चालक को मृत पाया. जिसके बाद घटना की जानकारी रंका थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी. वहीं सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर आनंद बसफर, मृतक के पुत्र वासुदेव जयवत समेत कई परिजन गढ़वा पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. वहीं इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा है. इसे भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-ccl-and-np-officers-together-should-develop-the-area-jaymangal/">बेरमो

: सीसीएल व नप अधिकारी मिलकर करें क्षेत्र का विकास- जयमंगल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही