Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : लूटपाट की घटना को अंजाम देने से पहले ही दो अपराधी गिरफ्तार समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Yadav Garhwa:  रंका थाना पुलिस ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने के नीयत से निकले दो अपराधियों को घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक देसी कट्टा और दो मिसफायर कारतूस भी बरामद किया गया है. शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया. समाहरणालय स्थिति सभाकक्ष में प्रेसवार्ता कर एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात गश्ती के दौरान रंका थाना पुलिस सहायक अवर निरीक्षक उदय कुमार यादव के नेतृत्व में चेकनाका के पास एंटी क्राइम वाहन चेकिंग चला रही थी. उसी क्रम में रात एक बजे गोदरमाना की ओर से तेज गति से पहुंचे स्कूटी पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. उन्हें पुलिस जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ram-rajya-will-be-established-only-if-there-is-distribution-of-hardships-and-not-wealth-gaurav-krishna-pathak/">धनबाद

: संपत्ति नहीं विपत्ति का बटवारा हो, तभी होगी राम राज्य की स्थापना : गौरव कृष्ण पाठक

तलाशी के क्रम में मिला हथियार

तलाशी के क्रम में स्कूटी पर सवार संदीप टोप्पो नामक युवक के पास से एक देसी कट्टा व एक मिसफायर कारतूस पाया गया. वहीं दूसरे युवक उदय सिंह के पास से भी एक मिसफायर कारतूस पाया गया. एसपी ने बताया कि लूटपाट की नीयत से दोनों युवक रंका थाना क्षेत्र में आए थे. घटना से पहले ही गिरफ्तार किए जाने से वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके. गिरफ्तार संदीप गढ़वा जिलांतर्गत सदर थाना के तुलबुला गांव का रहने वाला है. वहीं उदय पलामू जिलांतर्गत रामगढ़ थाना के उलमा गांव का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/youth-arrested-with-huge-quantity-of-illicit-liquor-in-sahibganj/">साहिबगंज

में भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

लूटपाट की दूसरी घटना में आरोपी को दबोचा गया

वहीं दूसरे मामले में गढ़वा जिला के भंडरिया थाना क्षेत्र के सिंजो गांव निवासी रंजित कुमार नायक से 16 सितंबर को लूटपाट की घटना हुई थी. हरता गांव से काम कर लौटने के क्रम में मंजरी मुख्य सड़क पर चार अज्ञात अपराधियों ने नकली हथियार के बल पर उससे बाइक और मोबाइल लूट ली थी. घटना के बाद उद्भेदन के लिए एसपी ने मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया. उसके बाद की गई छापेमारी में भंडरिया थाना के कंजिया गांव निवासी 22 वर्षीय राजू तिर्की को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ के आधार पर तीन किशोरों को भी पकड़ा गया. उनकी तलाशी में एक मोटरसाइकिल और दो खिलौना पिस्टल बरामद किया गया. मौके पर मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. दूसरी खबर

झाप्रसे के पदाधिकारी और रोजगार सेवक के निधन पर शोकसभा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/23rc_m_190_23092023_1-1.jpg"

alt="" width="650" height="300" /> Garhwa: प्रखंड कार्यालय सगमा के रोजगार सेवक शशिकांत सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया. वहीं झाप्रसे के एक पदाधिकारी दीपंकर श्री ज्ञान का भी नई दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. शशिकांत सिंह और दीपंकर श्री ज्ञान के आकस्मिक निधन पर गढ़वा समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय समेत सभी वरीय पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. उप विकास आयुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से उनके आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक अच्छा कर्मी और एक पदाधिकारी को खोया है, जो काफी पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं. ईश्वर इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें. शोक सभा में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा राज महेश्वरम समेत अन्य वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/23rc_m_192_23092023_1-1.jpg"

alt="" width="650" height="300" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही