Search

 
 
 

गढ़वा : संकुल साधन सेवियों को दिया गया दो दिनों का प्रशिक्षण

 
Garhwa : गढ़वा जिला समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा संकुल साधन सेवियों को दो दिनों का प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण प्रशिक्षक अश्वनी कुमार ने राजकीय रामा साहू उच्च विद्यालय के सभागार में दी. इस क्रम में सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन विधि के माध्यम से विद्यालय को आकर्षक बनाने, मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने, विद्यालयों में प्रार्थना सभा, छात्रों की उपस्थिति को बढ़ाना, अभिभावक प्रबंधन समिति के सहयोग, माता समिति का सहयोग, बाल संसद का सहयोग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में समुदाय की सहभागिता, विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य, दायित्व एवं सहभागिता, शिक्षा में गुणवत्ता के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर रंका के संकुल साधनसेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, सतीश कुमार धर दुबे, पंकज कुमार गुप्ता, सदाम खान, राकेश कुमार तिवारी, संजय प्रसाद, शिव कुमार उपाध्याय, गढ़वा के संकुल साधनसेवी अश्विनी कुमार चौबे, पवन कुमार, प्रणव झा, संकुल साधनसेवी संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार दुबे, अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी शंभूदत्त मिश्रा सहित काफी संख्या में सीआरपी-बीआरपी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 1000">https://lagatar.in/illegal-mining-scam-of-1000-crores-ed-sent-summons-to-dsp-rajendra-dubey/">1000

करोड़ का अवैध खनन घोटाला: ईडी ने DSP राजेंद्र दुबे को भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही