Search

 
 
 

गढ़वा : मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शैक्षणिक संस्थानों और जेएमएम कार्यालयों में रखा गया दो मिनट का मौन

 
Garhwa : प्रदेश के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो के निधन की खबर के बाद गढ़वा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, जेएमएम कार्यालयों तथा अन्य स्थानों पर शोक की लहर है. जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. एस के इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक अजय कुमार सिंह के निर्देश पर प्रिसिंपल नंदन कुमार तिवारी ने भी स्कूल परिसर में शोक सभा का आयोजन किया. वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रंका में वार्डन मीनाक्षी चौधरी तथा उनके सहयोगी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने भी दो मिनट का मौन धारण किया. (पढ़ें, मोदी">https://lagatar.in/modi-government-is-scared-does-not-want-to-form-jpc-to-probe-adani-scam-mallikarjun-kharge/">मोदी

सरकार डरी हुई है, अडानी घोटाले की जांच के लिए JPC बनाना नहीं चाहती : मल्लिकार्जुन खड़गे)

जगरनाथ महतो के निधन से जेएमएम को अपूरणीय क्षति-आशीष कुमार गुप्ता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/06rc_m_58_06042023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="588" /> प्रखंड संसाधन केंद्र रंका में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे और उनके टीम के लोगों ने भी मंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत के आत्मा की शांति की प्रार्थना की. राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग, राजकीय मध्य विद्यालय रबदा खुर्रा स्त्रोंनत उच्च विद्यालय बरदरी, गोदरमाना चुतरू टेन प्लस टू हाई स्कूल, रंका परियोजना कन्या उच्च विद्यालय सहित अन्य कई संस्थानों ने मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया. जेएमएम अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने जगरनाथ महतो के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की. कहा कि प्रदेश की सरकार की रीड के रूप में जाने जाने वाले जगरनाथ महतो के निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपूरणीय क्षति हुई है. जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-police-demolished-the-distillery-of-illegal-liquor/">गढ़वा

: पुलिस ने अवैध शराब की भट्ठी को किया ध्वस्त

झारखंड के टाइगर के जाने से झामुमो आहत और मर्माहत-नितेश कुमार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/06rc_m_57_06042023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> गढ़वा जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के टाइगर के नाम से विख्यात अपने नेता के निधन से झामुमो आहत और मर्माहत है. इस अवसर पर युवा नेता दीपक कुमार सोनी, पप्पू यादव ,रंका प्रखंड प्रमुख हेमंत कुमार लकड़ा, 20 सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी, वरिष्ठ झामुमो नेता मुमताज अली रंगसाज, कार्तिक कुमार पांडेय, अरविंद कुमार सोनी, इरफान अंसारी नौशाद राय, देवेंद्र तिवारी, चुन्नू तिवारी उर्फ राहुल तिवारी सहित अन्य लोगों ने भी दुख जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इसे भी पढ़ें : पूजा">https://lagatar.in/pooja-singhal-gets-interim-relief-from-supreme-court-hearing-on-april-13/">पूजा

सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत बरकरार, 13 अप्रैल को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही