Search

 
 
 

गढ़वा : करंट लगने से एक और बाइक से गिरकर दो लोग घायल

 
Garhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह का बेटा अमरनाथ सिंह करंट की चपेट में आने से जख्मी हो गया. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमरनाथ सिंह गढ़वा बस स्टैंड में चल रहे नव निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करता है. गुरुवार की सुबह छत पर पानी पटा रहा था, इसी दौरान 11000 विद्युत करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद उसके साथ के मजदूरों ने उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस घटना में अमरनाथ सिंह का चेहरा जल गया है.

बाइक से गिरकर दो लोग घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ghyal-yuwak-300x200.gif"

alt="" width="300" height="200" /> गढ़वा जिला के मझिआंव थाना क्षेत्र के पूरहे गांव के समीप गुरुवार को बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए. घायलों में पूरहे गांव निवासी भिखारी रजवार पिता सुकन रजवार एवं उसी गांव का महेंद्र पासवान पिता वृक्ष पासवान शामिल है. इनमें भिखारी रजवार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार भिखारी रजवार एवं महेंद्र पासवान एक ही बाइक से मझिआंव थाना क्षेत्र के करूई गांव से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान पूरहे गांव में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में भिखारी रजवार को चेहरे एवं पैर में चोट लगी है. जबकि महेंद्र पासवान को हल्की चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/four-crore-bridge-could-not-be-completed-even-in-four-years-in-chatra/">चतरा

में चार साल में भी नहीं तैयार हो पाया चार करोड़ का पुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही