Search

 
 
 

गढ़वा : कांडी थाना में एक भवन के दो रूम सील

 
Kandi, Garhwa: कांडी थाना परिसर में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा के आदेश के अनुसार कांडी थाना में स्थिति आउट पोस्ट ओपी को स्थानीय गवाहों के समझ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा के नाजीर दीपक कुमार के द्वारा एक भवन के दो रूम सील किया गया. ताकि इस परिसर में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा, इस पूरे परिसर की देखरेख की जिम्मेदारी कांडी थाना के प्रभारी गुलशन कुमार गौतम को तत्काल प्रभाव से दिया जाता है. विदित है कि इस कांड के वादी अजय कुमार सिंह द्वारा उच्च न्यायालय में फरियाद याचिका में वर्णित खाता 206 प्लौट संख्या, 78, रकबा 05 डी का मामला अगले आदेश तक उच्च न्यायालय के विचाराधीन है. मौके पर कांडी अंचलाधिकारी मो. अफताब आलम, सीआई जगरनाथ मांझी, न्यायालय क्लर्क महेन्द्र राम, थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष चन्द्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप पासवान, विनोद राम, कन्हाई पासवान आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-यह">https://lagatar.in/this-is-a-family-matter-former-minister-left-rjd-and-went-to-the-area-to-seek-votes-for-his-brother-in-law/">यह

परिवार का मामला है : राजद छोड़कर बहनोई के लिए इलाके में वोट मांगने निकले पूर्व मंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही