Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में गिरी, 2 मजदूर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Garhwa :   जिले के रंका थाना क्षेत्र स्थित सीकरदाहा-हुरदाग सड़क के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी. इस  हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दोनों घायल मजदूरों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान भलुवानी ग्राम निवासी बसंत भुइया (22 वर्ष) और रामचंद्र भुइया (21 वर्ष) के रूप में हुई है. (पढ़ें, महिला">https://lagatar.in/womens-junior-asia-cup-india-beat-malaysia-2-1/">महिला

जूनियर एशिया कप : भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया)

ईट गिराकर अपने घर लौट रहा था चालक

घटना के संबंध में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ईट गिराकर अपने घर भलुवानी स्थित गोटा टोला जा रहा था. तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर की ट्राली गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 2 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गये. काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकालकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका ले जाया गया. जहां चिकित्सक इम्तियाज अंसारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया. इधर पुलिस ने ट्रैक्टर को उठाकर रंका थाना ले आयी है. इसे भी पढ़ें : अवधेश">https://lagatar.in/verdict-came-after-32-years-in-awadhesh-rai-murder-case-mafia-mukhtar-convicted/">अवधेश

राय हत्याकांड : 32 साल के इंतजार का अंत, माफिया मुख्तार को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही