Search

 
 
 

गढ़वा : पुनीत सागर अभियान के तहत प्लास्टिक व कचरा मुक्ति का दिया गया संदेश

 
Garhwa : चौवालीस झारखंड बटालियन एनसीसी मेदिनीनगर के समादेशी पदाधिकारी कर्नल अमिताभ मुखर्जी के निर्देश पर कचरा मुक्ति अभियान चलाया गया. पुनीत सागर अभियान के तहत गढ़वा के दानरो नदी की सफाई की गई. इसमें एसपीडी कॉलेज के 32 कैडेट, गोविंद उच्च विद्यालय के 33 कैडेट तथा रामा साहू उच्च विद्यालय के 35 कैडेटों ने भाग लिया. यह पूर्वाह्न 7 बजे से 9 बजे तक चला. मौके पर नदी की सफाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया गया. कैडेट अपने हाथों में तख्ती लेकर नदी को प्लास्टिक और कचरा मुक्त करने का संदेश फैला रहे थे. इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/cm-inspects-jharkhand-building-construction-work-in-delhi-angry-asks-for-report/">मुख्यमंत्री

ने दिल्ली में झारखंड भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, हुए नाराज, रिपोर्ट मांगी

इसकी शुरूआत एनसीसी ने की

बताते चलें कि पुनीत सागर अभियान की शुरुआत एनसीसी ने की थी. नदियों, झीलों सहित समुद्रतट एवं अन्य जल निकायों में मौजूद प्लास्टिक तथा अन्य कचरे को साफ करने का बीड़ा उठाया गया है. इसका आयोजन स्थानीय लोगों को स्वच्छता सबंधी जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया. इस अभियान में एनसीसी के कैडेटों के साथ-साथ लेफ्टिनेंट धीरेन्द्र मिश्रा, थर्ड ऑफिसर विश्व विजय सिंह, थर्ड ऑफिसर मनीष कुमार सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-at-present-one-has-to-struggle-due-to-the-life-of-appearances-sudha-pandey/">धनवार

: वर्तमान में दिखावे की जिंदगी के कारण संघर्ष करना पड़ता है: सुधा पांडे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही