Search

 
 
 

गढ़वा : अज्ञात शव बरामद मामले का खुलासा, प्रेमी ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार

 
Garhwa : गढ़वा पुलिस ने मझिआंव थाना क्षेत्र के कोइनबार गांव में 4 दिन पहले अरहर के खेत में मिली अज्ञात महिला के शव मामले का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस कांड में महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. मंगलवार को पीसी कर एसपी दीपक कुमार पांडेय ने इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले महिला की पहचान कराई. उसकी पहचान अफसा तबस्सुम उम्र 30वर्ष ग्राम चन्द्रपुरा थाना मझिआंव, गढ़वा के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सेल और सूत्रों की मदद से हत्याकांड के आरोपी की तलाश शुरू की. पता चला कि महिला की शेख सलीम के साथ दोस्ती थी. पुलिस ने टेक्निकल सेल और सूत्रों के माध्यम से आरोपी शेख सलीम को धर दबोचा. पुलिस पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. बताया कि उसने ही अफसा की हत्या कर अरहर के खेत में लाश को फेंक दिया था. उसे शक था कि अफसा दूसरे के संपर्क में है, इसलिए उसने उसे मार दिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामान को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि उक्त महिला के साथ अभियुक्त शेख़ सलीम का करीब आठ महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.  प्रेमिका को शेख पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में साथ रखता था. कुछ दिन पूर्व शादी में अफसा तबस्सुम अपने घर आई थी. शेख समीम को शक हुआ कि अफसा किसी दूसरे के संकर्प में है, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी. करीब 15 दिन पहले अफसा की हत्या की गई थी. इसे भी पढ़ें : जेएसएससी">https://lagatar.in/jssc-paper-leak-scandal-deal-was-made-for-27-to-30-lakhs-arrested-under-secretary-revealed-many-secrets/">जेएसएससी

पेपर लीक कांड : 27 से 30 लाख में हुई थी डील, गिरफ्तार अवर सचिव ने उगले कई राज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही