Search

 
 
 

गढ़वा: केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु बिफरे, कहा- JMM की सरकार है तो कुछ भी नहीं चलेगा

 
Arun Kumar Garhwa: भारत सरकार के जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडु एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को गढ़वा पहुंचे. वे सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में बैठक की. इसके बाद अधिकारियों के साथ समाहरणालय के सभागार में उनकी क्लास ली. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कार्यकर्ताओ ने केन्द्रीय मंत्री के सामने अधिकारियो की कार्यशैली की शिकायत की. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidents-election-only-a-formality-draupadi-murmus-victory-fixed-dr-lambodar-mahto/">राष्ट्रपति

का चुनाव केवल औपचारिकता, द्रौपदी मुर्मू की जीत तय : डॉ लंबोदर महतो

मंत्री ने बीडीओ कुमुद झा को लगाई फटकार

केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडु ने बैठक के दौरान गढ़वा बीडीओ कुमुद झा को बुलाकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला आकांक्षी जिला है. इस जिले के एक-एक अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर है. उन्होंने कहा कि अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर भी ध्यान दें. सरकारी अधिकारी हैं, किसी पार्टी के हित में नहीं बल्कि जनता के हित में कार्य करिए. आपको पब्लिक के पैसे से ही सभी प्रकार की सरकारी सुविधा मिलती है. मंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश में जेएमएम की सरकार चल रही है, इसका मतलब ये नहीं कि जेएमएम जो बोलेगा वहीं चलेगा. पब्लिक को ध्यान में रखकर कार्य करिए. कोई एलिगेशन नहीं आना चाहिए. कौन अधिकारी क्या-क्या कहता है सब पर प्रधानमंत्री की नजर है. इसे भी पढ़ें-कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-police-arrested-7-criminals-dynamite-recovered/">कोडरमा:

पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार, डायनामाइट बरामद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही