Search

 
 
 

गढ़वा : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शिवनाला, 1 शिक्षक के भरोसे 74 बच्चों का भविष्य

 
Garhwa : ये है गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय का उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शिवनाला. इस स्कूल में 74 बच्चों को ज्ञान दे रहे हैं सिर्फ 1 शिक्षक. आप भी हैरान हो गये होंगे कि कैसे 1 शिक्षक 74 बच्चों को पढ़ा सकते हैं. इस विद्यालय में शिवनाला गांव के सभी बच्चे पढ़ाई करते हैं लेकिन इस प्राथमिक विद्यालय में क्या पढ़ाई होती होगी आप सोच सकते हैं. प्रधान शिक्षक सुरेंद्र राम के भरोसे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शिवनाला चल रहा है. सुरेंद्र राम बताते हैं कि विद्यालय की रिपोर्ट हर रोज बीआरसी कार्यालय को भेजनी पड़ती है. इसी बीच विद्यालय में बच्चों को पढ़ाना भी पड़ता है. टोटल क्लासरूम दो है जिसमें कभी एक क्लास में तो कभी दूसरे क्लास रूम में जाकर पढ़ाना पड़ता है. बच्चे आपस में झगड़े भी कर लेते हैं. काफी दिक्कत होती है दो-दो क्लास रूम में अकेले क्लास लेना. प्रधान शिक्षक ने कहा कि कई बार विभाग से मांग कर चुका हूं कि विद्यालय में कम से कम एक और शिक्षक की पदस्थापना की जाए लेकिन कहां कोई सुनता है. वहीं उन्होंने बताया कि मैं अकेले क्या कर सकता हूं. ऐसे में सोच सकते हैं कि जो बच्चे भविष्य गढ़ने के लिए विद्यालय में उनके अभिभावक भेजते हैं जहां विद्यालय में अच्छी शिक्षा नहीं मिलने पर उनका भविष्य क्या होगा खबर के माध्यम से देख सकते हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sujit-gets-15-years-in-jail-for-kidnapping-and-raping-a-minor-girl-from-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा की नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म में सुजीत को 15 साल की सजा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही