Search

 
 
 

गढ़वा: रंका में पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

 
Arun kumar Garhwa: गढ़वा के रंका में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक, पुलिस निरिक्षक रामजी महतो और रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुदर्शन कुमार आस्तिक ने बताया कि गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देशानुसार रंका के चार स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दृष्टिकोण से रंका थाना चौक के पेट्रोल पंप के पास चेकिंग अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें-   Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-indian-students-trapped-in-ukraine-have-taken-refuge-in-the-basements-pleading-for-help-from-pm-modi/">Russia-Ukraine

War : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने तहखानों में ली है शरण, पीएम मोदी से मदद की गुहार       
बताया कि इसमें खपरो रोड चैनपुर सिवाना के पास, रंका चेक नाका गढ़वा मार्ग पर एवं रंका रमकंडा मार्ग पर पुलिस बल लगा कर एक साथ वाहन चेकिंग अभियान किया गया. इस जांच अभियान में छोटी-बड़ी दोपहिया वाहनों की जांच की गई. मौके पर पुलिस सब इन्सपेक्टर श्रवन कुमार और अवर पुलिस पदाधिकारी लाल बहादुर हरिजन सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-rained-on-foreign-policy-said-the-country-will-have-to-bear-the-brunt-of-modi-governments-mistakes/">राहुल

गांधी विदेश नीति को लेकर बरसे, कहा, मोदी सरकार की गलतियों का खामियाजा देश को भुगतना पड़ेगा       
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही