Search

 
 
 

गढ़वा : वयोवृद्ध चिकित्सक का निधन, लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 
Bhavnathpur, Garhwa : सिंदुरिया निवासी सह वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ सुरेश चंद्रा का निधन शुक्रवार की रात इलाज के दौरान वाराणसी के एक निजी अस्पताल में हो गई. वे पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे. स्व. चंद्रा की शव शनिवार को सिंदुरिया स्थित उनके आवास पर पहुंचते ही क्षेत्र के कई सामाजिक व राजनितिक नेताओं के साथ साथ ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए संवेदना प्रकट किया. उनका अंतिम संस्कार दुलहर नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अविनाश कुमार शर्मा ने दी. शोक व्यक्त करने वालों में आजसू के जयराम पासवान, मुखिया नंदलाल पाठक, पूर्व मुखिया राजेश गुप्ता, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, संतोष चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी, अशोक पाठक, विजय जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, माणिक सिंह, कपिलदेव सिंह, आलोक गुप्ता सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-young-man-becomes-victim-of-cyber-fraud/">गढ़वा

: साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही