Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम, मौके पर ली गई प्रतिज्ञा

Advertisement
Advertisement
Garhwa:  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को नगर उंटारी प्रखंड के भोजपुर पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सांसद विष्णु दयाल राम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. मौके पर सांसद ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत के विकास में सभी की सहभागिता का संकल्प दिलाया. सभी लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रतिज्ञा ली. वहीं कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने भारत संकल्प यात्रा का आयोजन और सांसद की उपस्थिति को गौरव का विषय बताया. इसे भी पढ़ें-आजसू">https://lagatar.in/ajsu-supremo-sudesh-mahato-held-a-meeting-with-metropolitan-units-took-many-decisions/">आजसू

सुप्रीमो सुदेश महतो ने महानगर इकाईयों संग की बैठक, लिये कई निर्णय 

नाटक के माध्यम से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

मौके पर बेटियों के बचाव पर गीत-नृत्य प्रस्तुत किया गया. साथ ही नशा मुक्ति पर नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया. धरती कहे पुकार के, जहरीली हो रही मिट्टी पर नाटक प्रस्तुत कर जैविक खेती से होने वाले साग सब्जियों का सेवन करने, रसायन खाद का उपयोग न करने का संदेश दिये गये. साथ ही धरती को स्वच्छ रखने की अपील की गई. कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभुक मधु देवी द्वारा NRLM के तहत मिले लाभ की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

लाभुकों ने साक्षा की अपनी सफलता की कहानी

उन्होंने बताया कि समूह से जुड़कर उन्होंने ऋण लेकर किराना दुकान और मुर्गी फार्म खोला. वर्तमान में 25 हज़ार रुपये प्रति माह कमाने की बात कही. कहा कि वह अब आर्थिक रूप से मजबूत हैं. इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया. वहीं एक लाभुक ने उन्हें मिले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनका मिट्टी का घर बहुत खराब स्थिति में था. प्रधानमंत्री आवास योजना की सहायता से अब उनका अपना पक्का मकान है. उसने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं लाभुक नागेंद्र पासवान ने बताया कि किसान मित्र से जुड़कर वह अच्छी खेती कर रहे है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मिट्टी की जांच कर उन्हें अच्छे से प्रशिक्षण दिया गया. इसलिए वह केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते है. लाभुक सुदेश्वर विश्वकर्मा ने उन्हें मिले पीएम किसान योजना के लाभ की जानकारी मेरी कहानी मेरी जुबानी में दी. उन्होंने बताया कि पीएम किसान के माध्यम से पहले से अधिक खेती वह कर पा रहे हैं. बेहद कम ब्याज पर ऋण लेकर खेती से जुड़ा कार्य कर रहे है. उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-forest-department-took-action-pickup-van-loaded-with-sakhua-boat-seized/">हजारीबाग

: वन विभाग ने की कार्रवाई, सखुआ बोटा लदा पिकअप वैन जब्त

पीएम मोदी महिलाओं को कर रहे सशक्त : बीडी राम

सांसद बीडी राम ने मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा नशा मुक्ति पर प्रस्तुत किए गए नाटक की प्रशंसा की. साथ ही बेटियों को लेकर प्रस्तुत गीत पर भी उन्होंने भावुक होकर कहा कि पूर्व में बेटियों के जन्म के पश्चात ही उन्हें मार दिया जाता था. ऐसी कई जानकारी मिलती थी, परंतु प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कई नीतियां लाई गई जिससे महिलाओं का सम्मान और भी बढ़ा है. वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में लाने के लिए एक तिहाई आरक्षण की व्यवस्था की गई है, जो एक ऐतिहासिक कदम है. मौके पर 16 स्वयं सहायता समूह को 48 लाख रुपये का कैश क्रेडिट लिंकेज के रूप में सांकेतिक रूप से चेक सौंपा गया. लाभुक विरगुन यादव, लाईची देवी, अम्रावती कुंवर, भकडू महतो, जगदीश यादव, केशरी कुंवर, फुलबसिया देवी के बीच कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम स्थल पर लगे स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल का सांसद ने निरीक्षण किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही