Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : रमना प्रखंड में ग्रामीणों को नहीं मिला कनेक्शन, पर थमा दिया बिजली बिल, आक्रोश

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa : गढ़वा जिले के रमना प्रखंड मुख्यालय के रमना पंचायत के गोसाईबाग टोला के करीब एक सौ घरों में बिजली तो नहीं पहुंची, लेकिन उन्हें बिजली बिल थमा दिया गया है. इससे लोग न सिर्फ परेशान हैं बल्कि उनमें आक्रोश भी है.शुक्रवार को टोला में बिजली विभाग के कर्मी बिजली बिल देने पहुंचे थे. स्थानीय ग्रामीण रितु राम,जितू राम, अनुज कुमार पासवान, दुलार राम, ननकी देवी, सुकूल राम, जितेंद्र पासवान, अवधेश राम सहित कई लोगों ने बताया कि दो साल पहले टोले में बिजली का पोल और प्लास्टिक कवर युक्त तार लगाया गया था. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-social-worker-handed-over-demand-letter-to-dc-for-making-sports-ground/">गढ़वा:

समाजसेवी ने खेल मैदान बनाने का लेकर डीसी को सौंपा मांग पत्र

बिजली पोल से किसी को कनेक्शन नहीं 

बिजली कनेक्शन देने के नाम पर आधार कार्ड की फोटो कॉपी  भी ली गयी थी. सभी के दरवाजे पर बोड और मीटर लगा दिये गये. लेकिन बिजली के पोल से किसी को कनेक्शन नहीं दिया गया. अब किसी को एक हजार, तो किसी को दो हजार, वहीं किसी को पंद्रह सौ रुपए का बिल थमा दिया गया है. इस मामले में ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही