Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : दिन भर इंतजार करते रहे ग्रामीण, नहीं खुला शिवपुर पंचायत भवन का ताला

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa :  गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के शिवपुर पंचायत के ग्रामीणों को विगत 18 फरवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि शिवपुर पंचायत भवन में पंचायत सचिव रोजगार सेवक तथा अन्य संबंधित अधिकारी जाएंगे और पंचायत से संबंधित ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा.प्रखंड विकास पदाधिकारी के आश्वासन के आलोक में वृद्धावस्था पेंशन प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे, पर ग्रामीण दिन भर इंतजार करते रहे. बावजूद पंचायत भवन में पूर्व की भांति मंगलवार को भी दिन भर ताला लटका रहा. इसे भी पढ़़ें-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-direct-collision-between-two-bikes-in-gandhaniya-four-youths-injured/">घाटशिला

: गंधनिया में दो बाइक में सीधी टक्कर, चार युवक जख्मी जिससे ग्रामीणों में तीखा रोष देखा गया.शिवपुर पंचायत के युवाओं ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि यदि शिवपुर पंचायत के ग्रामीणों की आकांक्षा के अनुरूप पंचायत से संबंधित कार्यों का निष्पादन नहीं किया गया तो यहां के ग्रामीण विवश होकर आंदोलन करने को वाध्य होंगे. इस संबंध में छोटू के नेतृत्व में युवाओं ने कहा है कि शीघ्र ही कांडी प्रखंड कार्यालय प्रशासन का घेराव किया जाएगा ताकि शिवपुर पंचायत के ग्रामीणों की मांग के अनुरूप पंचायत भवन का ताला सप्ताह में कम से कम 2 से 3 दिन खुले. इस संबंध में युवाओं ने बताया कि पंचायत के कई वैसे गरीब जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति सूची में नाम था , पर उन्हें आवास का लाभ इसलिए नहीं दिया गया कि उक्त लोगों ने पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों को नजराना भेंट नहीं किया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही