Search

 
 
 

गढ़वाः बरदरी के ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, राशन दिलाने की मांग

 
Garhwa: जिले के रंका प्रखंड के बरदरी गांव के ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन देकर डीलर की शिकायत की है. ग्रामीणों ने भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में डीसी से मिलकर अविलंब राशन दिलाने की मांग की है. डीसी को दिए गए मांग पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त लोगों को पहले बरदरी गांव में ही लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के डीलर के यहां राशन मिलता था. उक्त दुकानदार को निलंबित किए जाने के बाद वहां से राशन ले रहे सभी लाभुकों को चुतरू गांव के राशन दुकानदार शाहिद अंसारी के यहां टैग किया गया. लेकिन वहां से लाभुकों को राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि जब उक्त लोग डीलर के यहां राशन लेने जाते हैं तो सभी को भगा दिया जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत रंका प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. ग्रामीणों ने डीसी से अविलंब राशन दिलाने की मांग की है. डीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को टेलिफोनिक आवश्यक निर्देश देकर तत्काल राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीसी को मांग पत्र सौंपने वालों में तारकेश्वर सिंह, महेन्द्र सिंह, रामनाथ सिंह, मीना देवी, सुनिता देवी, सुनेश्वरी देवी, मेनका देवी, पानपति देवी, राजेन्द्र सिंह, विजय बैठा, सुखाड़ी मोची, राजदेव राम, गिरिवर राम, जय कुमार सिंह, रामदेव देवार, वशु बैठा, विनोद सिंह, हरि कोरवा, लगनी देवी, अभय सिंह, विनोद सिंह, केश्वर राम, सतराज सिंह, शंकर राम सहित काफी संख्या में ग्रामीणों का नाम शामिल थे. इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/cm-gave-a-check-of-1-5-lakh-to-poor-engineering-student/">सीएम

ने गरीब इंजीनियरिंग छात्र को दिया डेढ़ लाख का चेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही