Search

 
 
 

गढ़वा : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 
Garhwa: वनांचल डेंटल कॉलेज में नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने छात्रों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर खास चर्चा की. मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा भी किया. इसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार रखे. सिया जानकी सिंह ने बताया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। मतदान से ही तय होता है कि हमारे क्षेत्र के नागरिक देश के प्रति कितने जिम्मेवार एवं जागरूक हैं. यदि हम खुद मतदान नहीं करते तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता कि हम किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाएं. कार्यक्रम में उपस्थित मास्टर ट्रेनर नितिन कुमार ने ईवीएम एवं वीवीपीएटी के बारे में विस्तार से बताया. बताया गया कि कैसे ईवीएम द्वारा मतदान करने से एवं वीवीपीएटी के आ जाने से हमारी मतदान की प्रक्रिया पारदर्शी एवं विश्वसनीय है. नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धूरी है. अतः उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के 13 मई को मतदान कर जिम्मेदार नागरिक बनें. सभी से 13 मई को मतदान करने की अपील की गयी. मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गढ़वा जिले के पदुमलाल पुरुषोत्तम कुमार कपड़ा दुकान द्वारा सराहनीय पहल की गई है. उन्होंने अपने झोले पर "मतदान का पर्व देश का गर्व", ````मतदान अवश्य करें```` आदि स्लोगन छपवाया है. इसी प्रकार की छपाई वाले झोले में वे अपने ग्राहकों को सामान दे रहे हैं. मौके पर मास्टर ट्रेनर नितिन कुमार तिवारी, प्रेम कुमार तिवारी, सुनील कुमार तिवारी एवं प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-school-timings-changed-classes-up-to-8th-will-run-till-11-30-am/">धनबाद

: स्कूलों का समय बदला, 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 11.30 बजे तक चलेंगी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/20rc_m_87_20042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही