Search

 
 
 

गढ़वा : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 
Garhwa:  शंकर प्रताप देव डिग्री कॉलेज में नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने छात्रों से नैतिक मतदान पर संवाद किया. साथ में मतदान क्यों जरूरी है... विषय पर परिचर्चा भी किया गया. इसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार रखे. सिया जानकी सिंह ने बताया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है. मतदान से ही तय होता है कि हमारे क्षेत्र के नागरिक देश के प्रति कितने जिम्मेवार एवं जागरूक हैं. यदि हम खुद मतदान नहीं करते हैं, तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता कि हम किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाएं. इसे भी पढ़ें-सेल">https://lagatar.in/stir-due-to-water-leakage-in-sails-jeetpur-colliery-dgms-team-investigated-for-six-hours/">सेल

की जीतपुर कोलियरी में पानी के रिसाव से हड़कंप, डीजीएमएस टीम ने छह घंटे तक जांच की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/23rc_m_135_23042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

13 मई को वोट डालने की अपील

कार्यक्रम में सिया जानकी सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपीएटी के बारे में बताया कि कैसे ईवीएम द्वारा मतदान करने से एवं वीवीपीएटी के आ जाने से हमारी मतदान की प्रक्रिया पूर्णतः सहज़ पारदर्शी एवं विश्वसनीय हो गयी है. नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धुरी है. अतः उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव से 13 मई को मत डालकर अच्छे नागरिक होन का परिचय दें. मौके पर सी-विजिल एप्प के बारे में जानकारी दी गयी. एप्प के माध्यम से चुनाव आयोग से शिकायत भी की जा सकती है. इसे भी पढ़ें-लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-parliamentary-seat-chamra-did-not-agree-will-file-nomination-on-wednesday/">लोहरदगा

संसदीय सीटः नहीं माने चमरा, बुधवार को करेंगे नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही