Search

 
 
 

गढ़वा : ELC सदस्यों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 
Garhwa: प्रखंड नगर ऊंटारी स्थित मां नगीना शाही महिला महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत ELC के सदस्यों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म 6 भरने की प्रक्रिया, मतदाता पहचान पत्र में प्रविष्टियों की सुधार हेतु फॉर्म 8, मतदाता सूची में नाम हटाने हेतु फॉर्म 7 के बारे में विस्तार से बताया गया. सभी को स्वीप के तहत भावी मतदाता, चुनाव पाठशाला, वोटर अवेयरनेस फोरम, मतदाता जागरूकता समूह सहित विभिन्न विषयों के बारे में बताया गया. शिक्षकों की मदद से डेमोक्रेसी रूम तैयार की गई. साथ ही साथ सभी छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम एप, C-VIGIL एप्प सहित विभिन्न ऑनलाइन माध्यम का उपयोग एवं नैतिक मतदान के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में ईवीएम एवं वीवीपीएटी के बारे में बताया गया कि कैसे ईवीएम द्वारा मतदान करने से एवं वीवीपीएटी के आ जाने से हमारी मतदान की प्रक्रिया पूर्णतः सहज़ पारदर्शी एवं विश्वसनीय हो गयी है. नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धुरी है. अतः उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से 13 मई 2024 को मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं. मौके पर मास्टर ट्रेनर कौशल कुमार, जितेंद्र कुमार, प्राचार्य कमलेश कुमार, शिक्षक महमूद आलम, पूजा पांडे, माधुरी कुमारी, मीरा कुमारी, छात्रा खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी , आशा कुमारी, पुष्पा कुमारी, चंचला कुमारी, रानी कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sp-inspected-naxal-affected-booths-instructions-to-sho/">गिरिडीह

: एसपी ने नक्सल प्रभावित बूथों का किया निरीक्षण, थानेदार को निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही