Search

 
 
 

गढ़वा : स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, वोटिंग की अपील

 
Garhwa: जेएसएलपीएस की महिलाओं ने रविवार को गढ़वा जिले के प्रखंड मंझिआंव के बोदरा पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर नैतिक मतदान और ईवीएम-वीवीपैट के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता एवं रैली जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता फैलाई गई. मौके पर ईवीएम वीवीपीएटी की पारदर्शिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. डमी ईवीएम एवं वीवीपीएटी के माध्यम से इसके कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई और बताया गया कि कोई भी मतदाता ईवीएम के माध्यम से मतदान करते समय वीवीपीएटी मशीन पर रियल टाइम में दबाए गए बटन के सामने छपे चुनाव चिन्ह का मिलान कर सकता है. मतदान की यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है. इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर मतदाता ध्यान ना दें. इसे भी पढ़ें-मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/kharge-said-i-told-modi-ministerial-elections-are-not-being-held-in-the-country-modi-ji-is-maintaining-a-dictatorship/">मल्लिकार्जुन

खड़गे बोले, मैंने पीएम मोदी से कहा, देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे… मोदी जी तानाशाही विचारधारा रखते है…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/31rc_m_64_31032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

सभी से मतदान करने की अपील

स्वीप के पदाधिकारियों ने एथिकल वोटिंग यानी नैतिक मतदान को लेकर बताया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल देश के विकास के लिए अवश्य करना चाहिए. हर एक वोट कीमती है, इसलिए मतदान दिवस के दिन अपने घरों से बाहर आयें और अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें. अमीर हो चाहे गरीब सभी वर्ग के पास मतदान करने का अधिकार है. हर एक वोट कीमती है, इसे व्यर्थ न जाने दें. इस दौरान C-vigil App, SAKSHAM App एवं Voter Helpline App की भी जानकारी दी गई. बताया गया कि नए मतदाता वोटर हेल्पलाइन App के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कर सकते हैं. साथ ही किसी भी प्रकार के सुधार या सहायता के लिए भी इस App का इस्तेमाल कर सकते हैं. C-vigil App के माध्यम से आप चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज कर सकते हैं इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-painting-poster-making-competition-tomorrow-voters-will-be-made-aware/">देवघर

: पेंटिंग/पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कल, मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही