Search

 
 
 

गढ़वा : निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली, लोगों को किया गया जागरूक

 
Garhwa: मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक किया जा रहा है. मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मतदाता जागरूकता रथ का स्वागत जेएसएलपीएस की दीदियों ने किया. प्रखंड कार्यालय में जिला से आए हुए मतदाता जागरूकता रथ का स्वागत किया गया. फिर दीदियों ने रैली निकालकर पूरे शहर का भ्रमण किया. लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी. जागरूकता रैली के दौरान अबकी बार 80 फीसदी के पार, पहले मतदान-फिर जलपान, लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना अधिकार आदि नारे लगाये गये. मौके पर ईसीएल फ़ॉर यंग वोटर, ईएलसी फ़ॉर फ्यूचर वोटर, चुनाव पाठशाला, वीएएफ (वोटर अवेरनेस फोरम) आदि के बारे में विस्तार से बताया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के अलावा जेएसएलपीएस एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी एवं सैकड़ो की संख्या में सखी मंडल की दीदियां मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/chief-judicial-magistrate-sent-summons-to-asi-and-munshi-of-latehar-police-station/">लातेहार

थाना के ASI व मुंशी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने भेजा समन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/04rc_m_71_04042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही