Search

 
 
 

गढ़वा : ई-रिक्शा रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

 
शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप ने निकाली ई-रिक्शा रैली Garhwa : मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत कई तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को परिसदन भवन गढ़वा परिसर से स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के ई-रिक्शा चालकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. सामान्य प्रेक्षक, रेम्या मोहन मुददत्त (I.A.S) ने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा को रवाना किया. मौके पर स्वीप नोडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता रंका, प्रमेश कुशवाहा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह एक अनूठी पहल है. अबकी बार 80 पार के नारे के साथ जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत बढाने का पूरजोर कोशिश कर रहा है. मौके पर 13 मई को पलामू लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के दिन सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-polices-appeal-give-information-about-drug-trade-action-will-be-taken-released-whatsapp-number/">रांची

पुलिस की अपील : नशे के कारोबार की दें सूचना, होगी कार्रवाई, जारी किया व्हाट्सएप नंबर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/27rc_m_76_27042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही