Search

 
 
 

गढ़वा : दुगोला कार्यक्रम में व्यास गुड्डू हलचल-मुस्कान यादव का दिखा जलवा

 
Majhiyanv, Garhwa : मझिआंव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोता में संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में मंगलवार की रात दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मझिआंव जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंचायत मुखिया रीता देवी एवं मंदिर पुजारी महावीर राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. दुगोला में बिहार के अरवल से आए व्यास गुड्डू हलचल एवं मुस्कान यादव को देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे. वहीं निर्णायक मंडली कैलाश पासवान, रामप्रवेश राम, डॉ रामसेवक चौधरी के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले व्यास गुड्डू हलचल को चुना. वहीं सम्मानित नागरिक द्वारिका राम एवं जनेश्वर राम के विजेता गुड्डू हलचल एवं उपविजेता मुस्कान यादव को पुरस्कार दिया गया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. बताते चले कि संत शिरोमणि रविदास जी की 3 मार्च को चमचमाती संगमरमर के पत्थर की मूर्ति को स्थापना किया गया है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-9696-beneficiaries-got-rs-1-crore-93-lakh-under-pension-scheme/">लातेहार

: पेंशन योजना के तहत 9696 लाभुकों को मिले एक करोड़ 93 लाख

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं पंचायत मुखिया रीता देवी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का 15वीं शताब्दी में जन्म हुआ था. उन्होंने अपने जीवन के दौरान कई धर्म ग्रंथो को अध्ययन किया था. रविदास जी एक महान संत, कवि और समाज सेवक के रूप में जाने जाते थे. मौके पर कमेटी अध्यक्ष विजय राम, सचिव सत्येंद्र कुमार रवि, कोषाध्यक्ष उमाशंकर कुमार रवि उर्फ बबलू राम, बबलू कुमार राम, राहुल कुमार रवि, ओमप्रकाश मेहता, युगल राम, सुरेंद्र राम, पिंटू कुमार रवि, संतोष कुमार रवि, सरवन राम, पप्पू राम, भोला प्रसाद, शुनेश्वर राम, प्रहलाद राम, कामेश्वर राम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-congress-also-staked-claim-on-chatra-lok-sabha-seat/">लातेहार

: चतरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने भी ठोकी दावेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही