Garhwa : गढ़वा जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में इन दिनों रुक-रुक कर हो रही बारिश ने बंशीधर नगर पंचायत के विकास कार्यों की पोल खोल दी है. हल्की बारिश में ही सड़क झील में तब्दील हो जाता है. नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 14 जंगीपुर स्थित बस्ती टोला में हुई हल्की बारिश ने नगर पंचायत की जल निकासी की पोल खोलकर रख दी. यहां जगह-जगह कई सड़कों पर जलजमाव होने से राहगीरों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यहां के लोगों को पानी के जलजमाव होने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है. जंगीपुर स्थित बस्ती टोला निवासी राकेश मेहता के घर से लेकर उस्मान अंसारी के घर तक, उमेश महतो घर से लेकर विर कुंअर महतो के घर तक सड़क पर पानी का जमाव हो गया है. इसे भी पढ़ें- लालू">https://lagatar.in/lalu-yadav-fell-from-the-ladder-injured-his-back-and-shoulder-minor-fracture/">लालू
यादव सीढ़ी से गिरे, कमर और कंधे में चोट, माइनर फ्रैक्चर
: मजदूरों के हक की लड़ाई तेज करेगा टाइगर फोर्स
यादव सीढ़ी से गिरे, कमर और कंधे में चोट, माइनर फ्रैक्चर
विकास का दावा फेल
वहीं गोसाई टोला में कच्ची सड़क में जल जमा होने से कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है. यहां के लोगों को दूसरे रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है. लेकिन नगर पंचायत प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. हालांकि नगर पंचायत द्वारा विकास कार्यों की लाख दावा करें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. जंगीपुर के वार्ड के लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दिनों में सड़क पर जलजमाव हो जाता है, जिससे कई तरह की बिमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है. कई बार इसकी शिकायत वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता से की गयी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुईं है. लोगों ने कहा कि वार्ड 14 में कई जगहों का नाली जाम होने से बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है. जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जरा सी बारिश में यहां तालाब जैसी स्थिति हो जाती है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tiger-force-will-intensify-the-fight-for-the-rights-of-laborers/">धनबाद: मजदूरों के हक की लड़ाई तेज करेगा टाइगर फोर्स
Leave a Comment