Search

 
 
 

गढ़वा : बगदाद शरीफ से आए सैयद अली हमूद अल अरबी का स्वागत

 
Garhwa:  कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी द्वारा अयोजित बिहार-झारखण्ड के 10 दिवसीय भ्रमण को लेकर बगदाद शरीफ से आए सैयद अली हमूद अल अरबी का भव्य स्वागत किया गया. इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सचिव विकास कुमार माली, संरक्षक मौलाना उमर नूरानी ने उनका स्वागत किया. मौके पर सैयद अली हमूद अल अरबी ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल होने का मौका मिला है. इसके लिए कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सभी पदाधिकारी का मैं शुक्रगुजार हूं. उन्होंने कहा कि 10 दिवसीय बिहार-झारखंड भ्रमण के दौरान सभी समुदाय के लोगों को घर-घर जाकर इनके संस्था के द्वारा चलाए जा रहे दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करूंगा. आने वाले कुछ वर्ष में इस तरह की कुरीति हमारे देश से पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी. सचिव विकास कुमार माली ने कहा कि बगदाद शरीफ से आए सैयद अली हमूद अल अरबी के द्वारा बिहार, झारखंड के प्रत्येक पंचायत में घर-घर जाकर इनके द्वारा जो जागरूक करने का काम किया जाएगा. झारखंड के बिभिन्न पंचायत में भ्रमण 6 फरवरी से शुरु होगा. वह हमारे संस्था के लिए एक मिसाल कायम होगा. मौके पर संरक्षक उमर नूरानी सहित संस्था के विभिन्न पदाधिकारी व संरक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-विधानसभा">https://lagatar.in/floor-test-in-assembly-tomorrow-mla-reached-ranchi-from-hyderabad/">विधानसभा

में फ्लोर टेस्ट कल, विधायक हैदराबाद से पहुंचे रांची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही