Search

 
 
 

गढ़वा : स्वास्थ्य विभाग ने दबोचने की कोशिश की तो फर्जी डॉक्टर फरार

 
Arun Kumar Yada Garhwa: जिले के बंशीधर नगर स्थित विश्वनाथ होटल में लंबे समय से हर तरीके के मरीजों का इलाज कर रहे एक फर्जी डॉक्टर की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली. कार्रवाई करने के लिए विभाग ने तैयारी की तो जानकारी में आने के बाद वह फरार हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि लंबे समय से एक फर्जी डॉक्टर स्थानीय विश्वनाथ पैलेस में बैठ कर बड़े-बड़े बीमारियों का ठीक करने का दावा करने,शर्तिया इलाज करने वाला बिहार के भागलपुर के नवगाछिया के निवासी मनीष कुमार बिना डिग्रीधारी है. इस फर्जी डॉक्टर के चक्कर मे अगल-बगल जिले के लोग भी लोग इलाज कराने आते हैं. इसकी जैसे ही जिला मुख्यालय के पत्रकारों को पता चला तो पत्रकारों ने चिकित्सक से संपर्क कर उसका रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए वंशीधर नगर में गये. परंतु फर्जी चिकित्सक पत्रकारों के समक्ष आने में आनाकानी की. जिस पर पत्रकारों ने गढ़वा सिविल सर्जन अशोक कुमार को मोबाइल से वस्तुस्थिति की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-फोटो">https://lagatar.in/indecent-behavior-with-photojournalist-lalpur-police-station-surrounded-in-protest-police-station-officer-apologized/">फोटो

जर्नलिस्ट के साथ अभद्र व्यवहार: विरोध में लालपुर थाने का घेराव, थानेदार ने मांगी माफी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/08rc_m_229_08012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

फर्जी डॉक्टर के बहकावे में नहीं आएं लोग : सिविल सर्जन

इसके बाद सिविल सर्जन ने वरीय चिकित्सक सह उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद को इसकी जांच के लिए कमेटी बनाकर जांच करने को कहा. इस बात की भनक फर्जी चिकित्सक को चल गई और वह अपना कार्यालय बंद कर तत्काल फरार हो गया. वहीं इस मामले पर जिले के सिविल सर्जन ने कहा कि ये गलत है. लोग ऐसे लोगो के बहकावे मे नही आयें. सूचना पर टीम गई थी लेकिन वह भागा हुआ है. मिलता है तो कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें-बूथ">https://lagatar.in/congress-will-organize-booth-conference-bhagirath/">बूथ

सम्मेलन का आयोजन करेगी कांग्रेस : भागीरथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही