Search

 
 
 

गढ़वा : स्कूल में प्रार्थना को लेकर किसने बनाया दबाव, क्यों मिले शिक्षा मंत्री से विधायक, जानिये पूरा मामला

 
Garhwa : भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मुलाकात की. विधायक ने गढ़वा जिले के कोरवा पंचायत स्थित सरकारी स्कूल मामले को लेकर शिक्षा मंत्री को कई बातें बतायी. विधायक ने कहा कि मुस्लिम लोगों द्वारा स्कूल में हो रहे प्रार्थना को बदलने का दबाब विद्यालय प्रबंधन पर बनाया जा रहा है जो काफी गंभीर मामला है. वहीं भानू प्रताप शाही ने आगे बताते हुए कहा कि स्कूल मुस्लिम बहुल इलाका (75 प्रतिशत मुस्लिम) में पड़ता है जिसके कारण विद्यालय प्रबंधन पर लगातार दबाव बनाया गया. इसे भी पढ़ें- स्कूल">https://lagatar.in/children-not-going-to-school-will-be-enrolled-special-drive-is-being-run/">स्कूल

नहीं जाने वाले बच्चों का होगा नामांकन, चलाया जा रहा स्पेशल ड्राइव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/bhanuuuuu-300x125.jpeg"

alt="" width="300" height="125" />

मंत्री ने कार्रवाई का दिया आश्वासन- विधायक प्रतिनिधि

मामले को लेकर विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने बताया कि मंत्री के समक्ष रोष प्रकट करने पर मंत्री ने तत्काल डीसी और एसपी को कॉल कर कार्रवाई की बात कही. स्कूल में दया कर दान विद्या का...प्रार्थना को बंद करवा करवा दिया गया.  तू ही राम है तू ही रहीम...प्रार्थना शुरू करने का दबाव प्रबंधन पर डाला गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रधानाध्यापक से यह भी कहा कि प्रार्थना के दौरान बच्चे हाथ जोड़कर खड़े नहीं होंगे. मुस्लिम समुदाय के दबाव में प्रधानाध्यापक ने कोरवा पंचायत स्थित सरकारी स्कूल में इसे लागू भी कर दिया है. [wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही