Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल हब के रूप में विकसित होगा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
Garhwa : गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान गढ़वा में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों के सम्मान में मंत्री सह झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा स्थित अपने आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह भोज का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में विजेता एवं उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ी, पदाधिकारी, गढ़वा में मौजूद सभी खिलाड़ियों सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए. बाहर से कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मंत्री श्री ठाकुर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अन्य लोगों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में आयोजित अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट बहुत ही बेहतर तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस सफल आयोजन में आयोजन समिति, सभी जिलों के खिलाड़ी, पदाधिकारी, गढ़वा जिला फुटबाल संघ, एथलेटिक्स संघ, अन्य सभी खेल संघों के पदाधिकारी, सदस्य, जिले के अधिकारी एवं झामुमो कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोगों आदि सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इन सबों के सहयोग से ही इस फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन सफल हो पाया है. इसके लिए मैं सभी को बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि यदि लोगों का इसी तरह से सहयोग मिलता रहा तो भविष्य में और भी बड़े स्तर पर खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा खेल का हब के रूप में विकसित होगा. जिससे गढ़वा की एक अलग पहचान बनेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पूरे राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है. सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के खिलाड़ी सिर्फ देश में ही नहीं पूरे विश्व में झारखंड का परचम लहराये. मौके पर मुख्य रूप से आईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडेय, गढ़वा एसडीओ राज महेश्वरम, रंका एसडीओ राम नारायण सिंह, झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव गुलाम रब्बानी, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जितेंद्र सिन्हा, कंचन साहू, आयोजन समिति के सचिव आलोक मिश्रा, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह गढ़वा, एसडीपीओ अवध कुमार यादव, श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद केशरी, चंद्रचूड़ सिंह, राजकमल तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, आशुतोष पांडेय, राजा सिंह, दिलीप गुप्ता, नसीम अख्तर, विकास पांडेय सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/problems-of-patients-will-increase-in-jharkhand-doctors-will-strike-indefinitely-from-friday/">झारखंड

में मरीजों की बढ़ेगी परेशानी, शुक्रवार से चिकित्सकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही