Search

 
 
 

गढ़वा : महिला ने मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप, एसपी को सौंपा आवेदन

 
Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी अवधेश चौहान की पत्नी जसवंती देवी ने एसपी अंजनी कुमार झा को आवेदन देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में लिखा है कि 22 मई को पुराने भूमि विवाद के कारण उसके पति अवधेश चौहान के साथ मारपीट की गई. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जान से मारने की नियत से उनपर हमला किया गया. जसवंती देवी ने गांव के ही सोनू कुमार चौहान, विक्की कुमार चौहान, मुन्नी देवी, रानी, सुरेंद्र चौहान एवं बालजी चौहान पर मारपीट का आरोप लगाया है. जसवंती ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर कई बार गांव में पंचायत हुई, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग फैसला मानने को तैयार नहीं हैं. जसवंती ने बाल जी चौहान पर पूर्व में भी भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : जानिये">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">जानिये

राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही